Categories: Uncategorized

बिलासपुर में नौकर ने मालिक की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, आरोपी फरार

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर।

बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सलवाड़ के गूगा मल्होट के जंगल में पैसों के कथित लेन-देन को लेकर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक नौकर ने अपने ही मालिक को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी नौकर फरार हो गया है।जानकारी के अनुसार, मृतक कुल्लू जिले का रहने वाला था, जबकि आरोपी नौकर कांगड़ा जिले के पालमपुर का निवासी बताया जा रहा है। दोनों अपने तीसरे साथी नौकर के साथ बीते दिसंबर से गूगा मल्होट के जंगल में भेड़-बकरियों के साथ डेरा डाले हुए थे।बताया जा रहा है कि बीती रात मालिक और आरोपी के बीच पैसों को लेकर तीखी बहस हुई। इसी दौरान आरोपी ने गहरी नींद में सो रहे मालिक पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।घटना की सूचना तुरंत जंगल में मौजूद तीसरे नौकर ने पुलिस थाना तलाई को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बिलासपुर एसपी संदीप धवल भी घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की जांच की कमान संभाल रहे हैं।पुलिस मामले के चश्मदीद से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago