नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ),
जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक युवक को नशे के सामान के साथ दबोचा है। पुलिस ने बताया कि
पुलिस चौकी कच्चा टैंक की टीम को गश्त के दौरान मिल्क चिलिंग प्लांट काँशीवाला ग्राउंड के पास झाड़ियों में छिपा हुआ एक युवक मिला। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम शुभम पुत्र गिरधारी लाल निवासी गांव व पोस्ट ऑफिस मोगीन्नद, थाना कालाआम, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) बताया।पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को बताया कि वह हिरोइन/चिट्टा का आदी है और उसने अभी-अभी एक प्लास्टिक सिरिंज के माध्यम से हिरोइन/चिट्टा इंजेक्ट किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक सिरिंज, एक प्लास्टिक बोतल और उसका ढक्कन बरामद किया है।इस संबंध में पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच जारी है।
सिरमौर (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है…
केलांग (रंजित लाहोली, संवाददाता ), डां रामलाल मार्कंड़ा एक बार फिर लाहौल–स्पीति की राजनीति में…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), भारतीय जनता पार्टी संगडाह मंडल द्वारा 2 दिवसीय पंडित दीनदयाल…
सोलन (ब्यूरो रिपोर्ट), हिमाचल प्रदेश के प्रमुख बऔद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) सहित पूरे प्रदेश में…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा…