Categories: Uncategorized

नाहन में पुलिस ने कार से 15.73 ग्राम चिट्टा और 10,450 रुपये नगद किये बरामद, एक ही परिवार के 4 लोग गिरफ्तार

सिरमौर (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

जिला सिरमौर का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है इसी कड़ी में पुलिस ने जिला  मुख्यालय नाहन में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों को चिट्टे के साथ दबोचा है।  पुलिस ने गुप्त सुचना के  आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर की SIU टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि गाड़ी नंबर HP18C-8477 में लतिका तथा उसके परिवार के तीन अन्य सदस्य चिट्टा/हेरोइन की सप्लाई लेकर कोटड़ी स्थित अपने किराये के घर की ओर जा रहे हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि उक्त लोग काफी समय से चिट्टा/स्मैक बेचने का धंधा कर रहे हैं और यदि समय रहते वाहन को रोककर जांच की जाए तो इनके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हो सकता है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 15.73 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया। इसके अलावा 10,450 रुपये नकद भी बरामद किए गए, जो चिट्टा/हेरोइन की कमाई के प्रतीत हो रहे हैं।पुलिस ने इस मामले में राघवन कुमार उर्फ रोक्स पुत्र विनोद कुमार,  लतिका पत्नी विनोद कुमार, निखिल कुमार पुत्र विनोद कुमार, निवासी मकान नंबर 332 दुर्गा कॉलोनी, कालाआंब जिला अंबाला (हरियाणा) तथा पिंकी उर्फ नेंसी पुत्री हीरालाल ठाकुर, निवासी गांव गलोग नगाली, डाकघर बड़ोग रेलवे स्टेशन, जिला सोलन (हि.प्र.), हाल निवासी कोटड़ी नाहन, जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया है।  इस संबंध में पुलिस थाना नाहन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है। जांच के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड लिया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां बेचने की योजना थी। पुलिस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए जांच में जुटी हुई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago