Categories: Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी संगडाह मंडल द्वारा 2 दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ),

भारतीय जनता पार्टी संगडाह मंडल द्वारा 2 दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन विश्राम ग्रह संगडाह में किया गया |यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष संगडाह श्री बलबीर ठाकुर जी की अध्यक्षता में किया गया |इस कार्यक्रम के पालक व प्रभारी प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर ठाकुर जी रहे |दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 24 घंटे का रहा जो की 9 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर 10 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे संपन्न हुआ इस प्रशिक्षण अभियान में सात सत्र रखे गए थे |
जिस्म की प्रथम सत्र पोटा के विधायक व पूर्व मंत्री आदरणीय श्री सुखराम चौधरी जी ने लिया चौधरी जी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां व प्रदेश सरकार की नाकामियां को बताया
द्वितीय सत्र में प्रदेश सचिव व जिला सिरमौर के प्रभारी श्री डॉक्टर संजय ठाकुर जी ने लिया द्वितीय सत्र में वैचारिक अधिष्ठान के ऊपर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया
तृतीय सत्र जिला महामंत्री तपेंद्र शर्मा जी द्वारा लिया गया उन्होंने पार्टी के कार्य पद्धति पर प्रशिक्षण दिया|चतुर्थ सत्र जिला के सह प्रभारी और प्रदेश के प्रवक्ता राकेश डोगरा जी ने लिया उन्होंने कार्य विस्तार व हमारी दृष्टि के ऊपर प्रशिक्षण दिया ,पंचम सत्र प्रदेश युवा मोर्चा से मीडिया प्रभारी श्री विजेंद्र तोमर जी ने सोशल मीडिया नमो ऐप सरल ऐप पर अपना प्रशिक्षण दिया
अगले सत्र में जिला महामंत्री रणवीर ठाकुर ने बूथ प्रबंधन व मन की बात पर प्रशिक्षण दिया उसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर के भजन कीर्तन किया वह रात्रि भोजन एक साथ किया |
सुबह के सत्र में सभी ने योग शाखा लगा करके अगले सत्र की शुरुआत की व अंतिम सत्र में 2022 के प्रत्याशी नारायण सिंह जी ने पार्टी का इतिहास व विकास के बारे में प्रशिक्षण दिया व अंत में इस प्रशिक्षण अभियान के प्रभारी रामेश्वर शर्मा जी ने संबोधन के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया इस प्रशिक्षण अभियान में कुल 82 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया

Himachal Darpan

Recent Posts

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्नेह पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थी, विद्यालय में खुशी की लहर

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…

5 hours ago

मोहटली में बाइक के सामने आया कुत्ता, अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा सवार, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…

9 hours ago

हिमाचल में अनोखी शादी! न लग्न निकला, न पुरोहित बुलाया… संविधान को साक्षी मानकर रचाया विवाह

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…

12 hours ago

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

2 days ago