Categories: Uncategorized

व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई अनिश्चितकाल के लिए बंद, बीबीएन के उद्योग व होटल कारोबार पर संकट

सोलन (ब्यूरो रिपोर्ट),
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख बऔद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) सहित पूरे प्रदेश में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई है। केंद्र सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने और एलपीजी की संभावित कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
केंद्रीय मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार फिलहाल 19 किलो, 47.5 किलो और 425 किलो के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की रिफिलिंग पर रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि यह कदम दो मुख्य कारणों से उठाया गया है। पहला, आम उपभोक्ताओं के लिए घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना और दूसरा, ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका।
प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र माने जाने वाला बीबीएन क्षेत्र इस फैसले से सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। यहां फार्मा, पैकेजिंग, फूड प्रोसेसिंग और गत्ता निर्माण जैसे कई उद्योगों में ईंधन के रूप में बड़े पैमाने पर एलपीजी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा प्रदेश भर के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के सामने भी संचालन को लेकर संकट खड़ा हो गया है।
इस बीच गैस कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूटरों के बीच परवाणू में हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक भी आयोजित की गई, लेकिन रिफिलिंग दोबारा कब शुरू होगी इसे लेकर अभी तक कोई स्पष्ट समयसीमा तय नहीं हो पाई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उन्हें केंद्र सरकार से इस संबंध में निर्देश प्राप्त हुए हैं, जबकि नागरिक आपूर्ति विभाग को अभी आधिकारिक लिखित आदेश का इंतजार है।
व्यावसायिक गैस की सप्लाई बंद होने से जहां उद्योगों का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है, वहीं छोटे व्यापारियों, होटल-रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों की आजीविका पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

9 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

13 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

15 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

17 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago