Categories: Uncategorized

बीएसएनएल स्टोर से केबल व कॉपर चोरी मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),
जिला शिमला के झाकड़ी क्षेत्र में स्थित Bharat Sanchar Nigam Limited (बीएसएनएल) के स्टोर से केबल तार और स्क्रैप कॉपर चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बीएसएनएल विभाग, झाकड़ी द्वारा थाना झाकड़ी में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने स्टोर से कॉपर धातु और केबल तार चोरी कर लिए हैं। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने कॉपर को बेचने की नीयत से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना झाकड़ी ने तत्परता से जांच शुरू की और तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर मात्र 24 घंटे के भीतर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में अभियोग संख्या 12/2026 दिनांक 15-02-2026 को धारा 331(4), 305, 3(5) भा०न०सं० के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
हितेश कुमार उर्फ पियूष (19 वर्ष), पुत्र श्री शेर सिंह, निवासी डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला।
विशाल (22 वर्ष), पुत्र श्री सुदर्शन कुमार, निवासी डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला।
दोनों आरोपियों को 15-02-2026 को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उन्हें आज दिनांक 16-02-2026 को माननीय अदालत एसीजेएम रामपुर के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि शीघ्र ही चोरी हुए सामान की बरामदगी भी आरोपियों से करवाई जाएगी।
जिला पुलिस शिमला ने आम जनता को आश्वस्त किया है कि चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन एवं अन्य संपत्ति की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

6 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

8 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

8 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

11 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

12 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

12 hours ago