Categories: Uncategorized

सर्दियों के मौसम की लगभग समाप्ती के बाद आज इस वर्ष की पहली मंडे मिटिंग का आयोजन उपायुक्त लाहौल स्पिती के कार्यालय के सभागार में किया । बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल स्पिती किरण भड़ाना ने की।

लाहौल (रंजित लाहौली ,संवाददाता ),

सर्दियों के मौसम की लगभग समाप्ती के बाद आज इस वर्ष की पहली मंडे मिटिंग का आयोजन उपायुक्त लाहौल स्पिती के कार्यालय के सभागार में किया । बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल स्पिती किरण भड़ाना ने की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जिला में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं व कार्यक्रमों की विभागीय स्तर पर प्रगति समीक्षा की जिसमें मुख्य रूप से बिजली, सड़क, आपदा प्रबंधन, ऊर्जा, शिक्षा व कानून व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार के निर्देशों के तहत 15 वित्त आयोग की राशि अभी बकाया शेष है उसकों निर्धारित समय अवधि के भीतर व्यय करना सुनिश्चित बनाएं। बैठक में प्रधानमंत्री जनजातीय विकास योजना के तहत चल रहे कार्यो की भी समीक्षा की गई और जिला में इस योजना के तहत चल रहे सभी कार्यो की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की और इस संदर्भ में संबंधित विभागों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए, उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जनजातीय विकास योजना के तहत नए प्रारूप यदि कोई हो तो उसे भी आगामी बैठक तक प्रस्तुत किया जाए।  

उन्होंने बिजली विभाग को थिरोट पावर हाउस के रेजरवायर को 15 अप्रैल से पहले पूरी तरह से साफ करने के निर्देश दिए ताकि आपदा की स्थिती में घाटी में बिजली की निर्वाध आपूर्ती सुनिश्चित रखने में समस्याओं का सामना ना करना पडे़। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सभी  सैटेलाइट फोन का सक्रिय बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने कृषि व बागवानी विभाग के अधिकारियों को जिला में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की दिशा में की गई प्रगति से आगामी बैठक में पूर्ण रूप से अवगत करवाने को कहा।
उन्होंने पर्वतीय हिमालय प्रशिक्षण उप केंद्र में प्रस्तावित क्लाईविंग वाल के निर्माण शुरू करने हेतू बीएसएनएल को निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि को ग्यूस्कर में बनने बाले वन स्टाप सैंटर के निर्माण को व शाशुर गोम्पा की सम्पर्क सड़क के कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को राजीव गांधी डे बोर्डिग स्कूल के भवन के निर्माण हेतू भूमि के चयन हेतू सार्थक प्रयास करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला के अधिकारियों द्वारा गोद लिए स्कूलों में नियमित रूप से बच्चों के मार्गदर्शन करने के लिए कहा। उन्होंने स्वस्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग को जिला को गंभीर तीव्र कुपोषण और मध्यम तीव्र कुपोषण बच्चों से मुक्त जिला बनाने की दिशा में कार्य करने के लिए सार्थक प्रयास शुरू करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त बैठक में फुनकयार हैलीपैड़, रोड़ सेफटी, वीकली हाट, प्लास्टिक बेस्ट पुर्नचक्रण, कुतों के बंधीयकरण, पुलिस ग्राउंड के सौंदर्यकरण, दूध उत्पादन, क्षेत्रीय अस्पताल के रास्ते व लिफट, ईको टूरिज्म पार्क, एमआरएफ बिलिंग सहित अनेक मुदों पर चर्चा की गई और उपायुक्त द्वारा अवश्यक दिशानिर्देश दिये गए।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त अजय कुमार सिंह, उपमण्डलाधिकारी (ना.) केलांग कुनिका एकर्स, वनमण्डलाधिकारी केलांग, खण्ड विकास अधिकारी डा. विवेक गुलेरिया, जिला परियोजना अधिकारी संजय डोगरा, उपपुलिस अधीक्षक रशमी शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत सूर्या शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

14 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

17 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

21 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago