Categories: Uncategorized

केलांग में बुनियादी स्की प्रशिक्षण कार्यक्रम का उपायुक्त ने किया शुभारंम्भ

लाहौल ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ),

लाहौल मााउंटेनियरिंग एव स्नोबोर्ड एसोसिएशन द्वारा आज केलांग में एक सप्ताह तक चलने बाले बुनियादी स्की खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ उपायुक्त लाहौल स्पिती किरण भड़ाना ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों व युवाओं को शीतकालीन खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें स्कीइंग की प्रारंभिक तकनीकों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों व युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और साहस की भावना का विकास होता है।

कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को स्की उपकरणों के सही उपयोग, संतुलन बनाए रखने की तकनीक, बर्फ पर सुरक्षित तरीके से फिसलने और गिरने से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, पर्वतीय क्षेत्रों में साहसिक खेलों के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष बल दिया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि लाहौल-स्पीति जिला शीतकालीन खेलों के लिए अत्यंत अनुकूल क्षेत्र है और प्रशिक्षण कार्यक्रम की दूसरी कडी में गौधला में 23 से 29 फरवरी, त्रिलोकीनाथ में 5 से 11 मार्च तक बुनियादी स्की खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जायगा और जिला स्तरीय स्की खेल प्रतियोगिता का आयोजन 12 और 13 मार्च को त्रिलोकीनाथ में आयोजित की जाएगी और सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों से चुने हुए 20 उत्कृष्ठ मेधावी प्रतिभागियों के लिए 20 मार्च से 02 अप्रैल तक जिस्पा में बुनियादी स्की खेल का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स, पूर्व जिला काग्रेस अध्यक्ष ज्ञालसन ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य टशी केसंग व पर्वतारोहण उपकेंद्र जिस्पा के इंचार्ज मोहन नाजू उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

3 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

5 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

8 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

9 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

9 hours ago