Categories: Uncategorized

अग्निवीर पंजीकरण 13 फरवरी से 01 अप्रैल तक


नाहन (हेमंत चौहान ,संवाददाता ),

भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2027 के लिए हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर पंजीकरण की प्रक्रिया 13 फरवरी, 2026 से शुरू हो गई है।
भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी योग्य उम्मीदवारों को भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया 13 फरवरी से 01 अप्रैल, 2026 तक जारी रहेगी। इस योजना में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की पात्रता तथा शर्तें भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
भर्ती निदेशक ने बताया कि उम्मीदवार दो टेªेड्स के लिए पंजीकरण कर सकते है। उम्मीदवार बदली हुई प्रक्रिया में पंजीकरण और ऑनलाइन परीक्षा में कैसे उपस्थित हों सकते है इस प्रक्रिया को समझने के लिए वेबसाइट में वीडियो लिंक भी उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेªेड्समैन, अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के लिए ऑनलाइन परीक्षा विभिन्न केन्द्रों में आयोजित की जाएगी जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने सेना भर्ती में भाग लेने क लिए सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वह अपना पंजीकरण कराने से पहले सेना की वेबसाइट पर भर्ती के लिए पात्रता व अन्य शर्तों का अवलोकन अवश्य करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

1 hour ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

4 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

7 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

7 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

7 hours ago