Categories: Uncategorized

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत प्रवेश शुरू।पहली से नौवीं कक्षा तक ‘पहले आओ, पहले पाओ’ आधार पर होंगे दाखिले


नोहराधार ( निशेष शर्मा ,संवाददाता ),


पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पहली कक्षा से लेकर नौवीं कक्षा तक सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यालय को हाल ही में सीबीएसई से संबद्ध किया गया है, जिसके बाद अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष पूनम चौहान तथा विद्यालय संरक्षक जोगेंद्र चौहान ने विद्यालय को सीबीएसई से संबंधित करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं श्री रेणुका चुनाव क्षेत्र के विधायक विनय कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।
प्रभारी प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष पहली से नौवीं कक्षा तक प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीबीएसई के मानकों के अनुसार उपलब्ध संसाधनों को देखते हुए प्रत्येक कक्षा में एक-एक सेक्शन ही स्वीकृत हुआ है।
प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से अपील की कि वे फिलहाल बच्चों के लिए स्कूल वर्दी न खरीदें, क्योंकि शिक्षा विभाग द्वारा सभी सीबीएसई विद्यालयों के लिए एक समान वर्दी निर्धारित की जाएगी।
उन्होंने आशा जताई कि मार्च माह तक शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विद्यालय में सभी कक्षाओं और विषयों के लिए पर्याप्त शिक्षक एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो जाएंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

14 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

17 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

21 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago