Categories: Uncategorized

प्रदेश में सप्ताहभर साफ रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार खत्म

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

प्रदेश में खिल रही धूप के बीच पूरे सप्ताह मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 15 से 21 फरवरी तक राज्य में किसी भी प्रकार की बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। पहले 17 और 18 फरवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार जताए गए थे, लेकिन अब विभाग ने साफ मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। किसी भी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक 16 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, लेकिन इसका असर हिमाचल प्रदेश में नहीं दिखेगा। प्रदेश भर में रविवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। राजधानी शिमला और पर्यटन स्थल मनाली में गुनगुनी धूप खिली, जबकि निचले इलाकों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा दर्ज किया गया।तापमान में उछाल, ऊना सबसे गर्मअधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऊना में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि राजधानी शिमला में 18.1 डिग्री दर्ज किया गया।जनजातीय क्षेत्रों में अब भी कड़ाके की ठंड बनी हुई है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -6.3 और ताबो में -6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। किन्नौर सहित ऊंचाई वाले अन्य क्षेत्रों में पारा शून्य के आसपास बना हुआ है।मध्य व निचले क्षेत्रों में मनाली 2.7, सोलन 4.3, सराहन 4.7, सुंदरनगर 5.7, भुंतर 5.5, कांगड़ा 6.5, मंडी 7.1, पालमपुर 7, धर्मशाला 7.2, नाहन 9.2, कसौली 9.5, ऊना 8.4, देहरा गोपीपुर 13 और नेरी 11.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज हुआ, जो मंडी, कांगड़ा और सोलन से अधिक रहा।सामान्य से कम हुई बारिशमौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 1 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। बीते 24 घंटों में इसमें 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।1 जनवरी से अब तक राज्य में सामान्य से 22 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले एक सप्ताह तक न तो कोल्ड वेव की स्थिति है और न ही घने कोहरे का कोई अलर्ट जारी किया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

48 minutes ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

1 hour ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

4 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

5 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

5 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

5 hours ago