नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),
सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है इसी कड़ी में SIU टीम ने नशे के सौदागरों पर नकेल कसते हुए दो व्यक्तियों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार SIU टीम को पाँवटा साहिब में गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बेहड़ेवाला रोड़ के पास मोटर साईकिल नम्बर HP17E- 5518 पर सवार तीन व्यक्ति काफी समय से पांवटा साहिब में मादक पदार्थ अफीम बेचने का धंधा कर रहे है। इनकी तलाशी ली जाए तो इनके पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ हो सकता है। सूचना पर टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश दी।
पुलिस ने बताया कि पुलिस की गाड़ी को देखते ही वह व्यक्ति मौका से भागने लगे परन्तु पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनमें से दो व्यक्तियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान चरणजीत सिंह पुत्र श्री रांजा सिंह निवासी मकान नम्बर 261, वार्ड नम्बर 12, चुंगी नम्बर 6 शुभखेड़ा नजद संगत गुरूद्वारा बांगरण रोड़ पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, तथा सूरज पुत्र रंजीत सिंह निवासी मकान नम्बर 261, वार्ड नम्बर 12, चुंगी नम्बर 6 शुभखेड़ा नजद संगत गुरूद्वारा बांगरण रोड़ पांवटा साहिब के रूप में हुई हैं। दोनों आरोपियों के 243.59 ग्राम अफीम बरामद की गई है।
वहीँ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति हरपाल सिंह पुत्र इकबाल सिंह मौके से भागने में सफल हो गया। जिसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 18,25,29-61-85 ND&PS ACT में मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है।
मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने की है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने मार्च महीने में 37…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने बिजली सब्सिडी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया…
शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…
लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…