सोलन (नरेंद्र कुमार,संवाददाता ),
राजगढ़ रोड स्थित सेंटा रोजा होटल के समीप बीती रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार पिकअप जीप ने नियंत्रण खोते हुए सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों और एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि बाइक जीप के नीचे फंस गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि जीप चालक काफी तेज गति में था और अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चालक की पहचान व हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग भी उठाई है।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…