Categories: Uncategorized

गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति हेतु रूट चार्ट निर्धारित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),

जिला शिमला की 29 गैस एजेंसियों के लिए उपायुक्त ने रूट चार्ट किया अनुमोदित

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि जिला शिमला में 29 गैस एजैन्सी कार्यरत है तथा जिला के विभिन्न क्षेत्रों फोकल बिन्दुओं पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरण हेतु प्रत्येक गैस एजेंसी के सम्बन्ध में रूट चार्ट निर्धारित किया गया है जिसके अनुसार ही गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिला शिमला में सभी गैस एजेंसियों को निर्धारित रूट चार्ट का अनुपालन करना अनिवार्य है।

जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला शिमला नरेंद्र कुमार धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति निर्धारित तिथि को सम्भव नहीं हो पाती है, तो उस स्थिति में संबंधित गैस एजेंसी द्वारा अगले दिन गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है तथा पंचायत के प्रतिनिधियों व उपभोक्ताओं को व्हाट्सप्प ग्रुप व दूरभाष पर इसकी पूर्व सूचना दी जाती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अब सभी एजेंसियों को रूट चार्ट का कड़ाई से पालन करना होगा। इससे विशेषकर ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी गैस एजेंसियों को गैस सिलिंडर डिलीवरी वाहन में लाउड स्पीकर, वजन तोलने वाली मशीन, गैस लीक जाँच करने वाला यन्त्र और रूट चार्ट व निर्धारित शुल्क की कॉपी रखनी होगी। 

नरेंद्र कुमार धीमान ने बताया कि रूट चार्ट की कॉपी सम्बंधित गैस एजेंसियों में भी उपलब्ध रहेगी। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की जानकारी के लिए संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त, रूट चार्ट को लेकर जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला शिमला के कार्यालय दूरभाष 0177-2657022 पर भी संपर्क कर सकते हैं। 

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

16 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

19 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

22 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago