नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),
पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चरस तस्करी के एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीते कल सोमवार को की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने नजदीक पाब पानी क्षेत्र में पैदल आ रहे एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 60 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान अमित कुमार पुत्र ओम प्रकाश, निवासी गांव डुंगी, डाकघर लाना पालर, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना संगड़ाह में आरोपी के विरुद्ध धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियोग का अन्वेषण जारी है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि 60 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने कहा कि पुलिस की नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…