नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),
जिला सिरमौर की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को नशीले कैप्सूल व गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते कल सोमवार को पुलिस थाना पाँवटा साहिब की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बहराल चेक पोस्ट से थोड़ा आगे मोड़ पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल नंबर HP-17H-6551 को चेक किया गया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल की छोटी डिक्की से 47 नशीले कैप्सूल व 105 नशीली गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से शहीदु रहमान पुत्र यामिन, निवासी गांव भगवानपुर किरतपुर, डाकघर पुरुवाला, तहसील पाँवटा साहिब तथा काशम अली पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी गांव रामपुर बंजारन, डाकघर धौला कुआं, तहसील पाँवटा साहिब, जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…