Categories: Uncategorized

राजगढ़ में 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।  इसी कड़ी में पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी पझौता की टीम ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन/चिट्टा के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08.02.2026 को पुलिस चौकी पझौता की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर शरगांव के पास वाहन संख्या HP 99-8880 को रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों के कब्जे से 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुई। आरोपियों की पहचान कशिश भरोटा, पुत्र श्री श्याम लाल भरोटा, निवासी फ्लैट नं. 6, ब्लॉक नं. 18, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, संजौली, डाकघर संजौली, तहसील व जिला शिमला, रूब्बल जदेईक, पुत्र श्री बलवीर जदेईक, निवासी गांव पंडरोग, डाकघर पुडग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला तथा निक्षित चौहान, पुत्र श्री विजय चौहान, निवासी गांव व डाकघर पुडग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के तौर पर हुई है।  इस संबंध में पुलिस थाना राजगढ़ में आरोपियों के खिलाफ धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और आरोपियों से नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

6 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

8 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

8 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

11 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

12 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

12 hours ago