Categories: Uncategorized

सेना के जवान नायक अतुल शर्मा का अचानक निधन, बिलासपुर में शोक की लहर

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ),

झंडूता , 4 फरवरी (जीवन): झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र से संबंध रखने वाले भारतीय सेना की 16 मीडियम आर्टिलरी रेजिमेंट में सेवारत नायक अतुल शर्मा का अकस्मात निधन हो गया है। यह दुखद सूचना मिलते ही जिला बिलासपुर की झंडूता तहसील के पैतृक गांव बलोह सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। नायक अतुल शर्मा के चाचा सदाराम शर्मा ने फोन पर इसकी पुष्टि की। परिवार, रिश्तेदार और गांववासी इस अपूरणीय क्षति से बेहद आहत हैं। नायक अतुल शर्मा का दाह संस्कार वीरवार, 5 फरवरी को सुबह 9 बजे उनके पैतृक गांव बलोह से भल्लू पुल के निकट शुक्र खड्ड पर होगा।

हिमाचल प्रदेश वेटरन सैनिक कल्याण एवं विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष तथा एक्स सर्विसमैन सैनिक लीग बिलासपुर के अध्यक्ष वेटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में सभी वेटरन सैनिकों, विशेषकर बिलासपुर और बरठीं इलाके की इकाई के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे अंतिम विदाई के समय मौके पर पहुंचें, पुष्पांजलि अर्पित करें और 2 मिनट का मौन रखकर अपने साथी योद्धा को श्रद्धांजलि दें।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

21 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

21 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

21 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

23 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 day ago