Categories: Uncategorized

: कसौली में सनसनीखेज हत्या, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार,संवाददाता),

दिनांक 31 जनवरी 2026 को थाना कसौली के अंतर्गत गांव शनोगी में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस चौकी कुठाड़ को गांव शनोगी निवासी से सूचना प्राप्त हुई कि चतर सिंह की पत्नी सुमन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया है और स्वयं को कमरे में बंद कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी कुठाड़ की टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर हालात की तस्दीक करने पर पाया गया कि चतर सिंह की पत्नी श्रीमती सुमन उम्र 38 वर्ष अपने कमरे में खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। मृतका के गले और शरीर पर तेजधार हथियार से लगे गंभीर घाव पाए गए। घटना के संबंध में मौके पर मौजूद पूजा निवासी डाकखाना शामती, तहसील व जिला सोलन ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि सुमन और उसके पति चतर सिंह के बीच झगड़ा हुआ है, जिसके बाद वह परिजनों सहित गांव शनोगी पहुंचीं।

पूजा ने पुलिस को बताया कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनकी ननद सुमन की हत्या उसके पति चतर सिंह द्वारा की गई है। इस बयान के आधार पर अभियोग संख्या 12/2026 दिनांक 01-02-2026 को हत्या की धारा 103 बीएनएस के तहत थाना कसौली में मामला दर्ज किया गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए घटनास्थल और शव का निरीक्षण फोरेंसिक विशेषज्ञ टीम द्वारा करवाया गया। मौके से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू और एक कैंची को पुलिस ने कब्जे में लिया। उपमंडल पुलिस अधिकारी परवाणू द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है।

जांच के दौरान गवाहों और संदिग्धों से पूछताछ के बाद यह पुष्टि हुई कि हत्या आरोपी पति चतर सिंह ने की है। पुलिस ने आरोपी चतर सिंह पुत्र पाल सिंह उम्र 43 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

21 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

21 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

21 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

23 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 day ago