सोलन (नरेंद्र कुमार,संवाददाता),
जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दिनांक 31-01-2026 को SIU टीम को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आंजी बाईपास पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान पंजाब रोडवेज की एक बस को जांच के लिए रोका गया।
बस की तलाशी के दौरान उसमें सवार एक युवक के कब्जे से 7.29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई। आरोपी की पहचान कपिल पुत्र श्री शीश राम, निवासी गांव काना द्यालग, डाकखाना धर्मपुर, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। वर्तमान में आरोपी कंडाघाट, जिला सोलन में रह रहा था। आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 01-02-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहनता से जांच की जा रही है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में आगे की जांच प्रगति पर है।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…