Categories: Uncategorized

आरएलए सोलन में वाहन पंजीकरण घोटाला, फर्जी आईडी बनाकर दर्ज किए गए ट्राले

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन।

आरएलए सोलन में उत्तर प्रदेश के तीन ट्रालों के पंजीकरण में हुए फर्जीवाड़े की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि शातिरों ने आरएलए के एक कर्मचारी से मिलीभगत कर वाहन पोर्टल पर दो फर्जी आईडी बनाईं और इनके जरिए ट्रालों का पंजीकरण कर दिया।जांच के अनुसार 29 अक्तूबर 2025 को एक आईडी कर्मचारी के नाम पर और दूसरी आरएलए कम एसडीएम के नाम पर बनाई गई। आशंका है कि बीते तीन महीनों में कई अन्य वाहनों का भी इसी तरह फर्जी पंजीकरण किया गया है।फर्जीवाड़ा तब उजागर हुआ जब सोलन में पंजीकृत ट्रालों को बिलासपुर के झंडूता आरएलए ट्रांसफर कर परमिट के लिए आवेदन किया गया। सत्यापन के दौरान बिलासपुर एमवीआई के सवालों पर सोलन एमवीआई ने फिजिकल वैरिफिकेशन से इनकार किया, जिसके बाद मामला पकड़ में आया।मामला सामने आते ही एसडीएम सोलन डॉ. पूनम बंसल ने संबंधित कर्मचारी से फाइलें तलब कीं। टालमटोल के बाद कर्मचारी ने फर्जी आईडी से पंजीकरण होने की बात स्वीकार की। इस पर पुलिस में शिकायत दर्ज कर कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि फर्जी आईडी के जरिए और कितने वाहनों का पंजीकरण किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

16 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

16 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

16 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

18 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

20 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

20 hours ago