बिलासपुर (मनदीप राणा , संवाददाता),
पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बलोह टोल प्लाजा फोरलेन के समीप नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। मंडी की ओर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार (HP01K-9160) को रोककर तलाशी लेने पर पुलिस ने 4.053 किलोग्राम चरस बरामद की।
वाहन की डिग्गी में रखे एक भूरे रंग के बैग से भारी मात्रा में चरस मिली। इस संबंध में पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
“नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।”
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…