Categories: Uncategorized

रामपुर में कार के गहरी खाई में गिरने से एक दंपती की मौत

रामपुर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता)

शिमला जिले के रामपुर में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। वीरवार देर रात रामपुर के मकड़ोली गांव के पास एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक दंपती की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब पति-पत्नी जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, रामपुर तहसील के डंसा के कशोग निवासी प्यारे लाल और उनकी पत्नी सुनीता वीरवार शाम मकड़ोली गांव में धर्म भाई की बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद देर रात दोनों अपनी ऑल्टो कार में घर के लिए निकले।

बताया जा रहा है कि दंपती के दो बेटे हैं। लौटते समय उनका 8 वर्षीय बेटा ऋतिक अपने ताया के साथ रहने की जिद करने लगा, जिस पर माता-पिता ने उसे वहीं छोड़ दिया और खुद कार से रवाना हो गए। किसी को अंदेशा नहीं था कि खुशियों से भरी रात कुछ ही मिनटों में मातम में बदल जाएगी। धर्म भाई के घर से करीब 150–250 मीटर दूर पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार गिरने की आवाज दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपती को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया और तुरंत खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

रामपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। दंपती का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। Rampur Car Accident ने दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया छीन लिया। अब बच्चों की जिम्मेदारी बुजुर्ग परिजनों पर आ गई है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

11 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

11 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

11 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

13 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

15 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

16 hours ago