सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),
पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस थाना ब्लास्ट मामले में शमशेर सिंह और प्रदीप सिंह निवासी नवांशहर को गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव के अनुसार यह कार्रवाई हिमाचल पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय में की गई। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पाक-ISI समर्थित BKI नेटवर्क के निर्देशों पर काम कर रहे थे और 31 दिसंबर 2025 को पंजाब से हिमाचल IED पहुंचाई गई, जिसका इस्तेमाल 1 जनवरी 2026 को नालागढ़ पुलिस स्टेशन धमाके में किया गया।
आरोपियों के संबंध हरविंद्र सिंह रिंदा और उसके करीबी शुशांत चोपड़ा से बताए जा रहे हैं।दो अन्य सहयोगियों की पहचान हो चुकी है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…