Categories: Uncategorized

ठियोग में चिट्टा तस्करी का खुलासा, 9.140 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),
थाना ठियोग में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। यह मामला एचसी विनोद नंबर 192, अन्वेषण अधिकारी थाना ठियोग द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पंजीकृत किया गया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 29 जनवरी 2026 को लगभग रात 8 बजे पुलिस को एक विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि मोहिندر ठाकुर उर्फ आशु केवला, पुत्र श्री अमी चंद, निवासी गांव कल्जर, डाकघर शाड़ी मटियाना, तहसील ठियोग, जिला शिमला, नन्नी से मटियाना की ओर पैदल आ रहा है। उसके कंधे पर एक काला बैग था और वह चिट्टा/हेरोइन की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.140 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, शिमला में सरसों तेल, चीनी और आटे के दाम बढ़े

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…

8 hours ago

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

22 hours ago

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

1 day ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

1 day ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

1 day ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

2 days ago