अपराध /दुर्घटना

पांवटा साहिब में पुलिस ने युवक से बरामद किया 8.17 ग्राम चिट्टा

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

पांवटा साहिब पुलिस थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चिट्टा/स्मैक के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीले पदार्थ की तस्करी/कब्जे में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बीरखान उर्फ अमित पुत्र राणा, निवासी गांव अजीवाला, डाकघर जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हि.प्र.) के कब्जे से 8.17 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया जा रहा है, ताकि गहन पूछताछ की जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध नशा कारोबार में आरोपी के साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

5 hours ago

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

22 hours ago

कुल्लू भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर को ICAR का गैर आधिकारिक सदस्य बनने पर दी बधाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…

22 hours ago

हरिपुरधार बैठक में डॉ. राजीव बिंदल का सरकार पर हमला, बजट को बताया “बैक गियर”

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…

22 hours ago

विकास खण्ड ददाहू की 25 पंचायतों में शामिल हुए जिला परिषद के दो वार्ड।

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…

23 hours ago

एनडी&पीएस मामले में सफलता – बैकवर्ड लिंकज में आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…

23 hours ago