सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),
अर्की पुलिस ने रिलायंस जियो टावर से चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस अभियोग में दिनांक 26 दिसंबर 2025 को पहले आरोपी आनंद कुमार को गिरफ्तार किया गया था। मामले के आगामी अन्वेषण एवं पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी की इस वारदात में एक अन्य व्यक्ति भी संलिप्त था।
पुलिस थाना अर्की की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अनूप पुंडीर पुत्र श्री ईशाम सिंह, निवासी जागृति विहार, तहसील व जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी अनूप पुंडीर पहले रिलायंस जियो टावर कंपनी अर्की में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था, लेकिन उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। नौकरी समाप्त होने के बाद वह मेरठ चला गया। दिनांक 08 दिसंबर 2025 को आरोपी अपने भाई के साथ मेरठ से अर्की पहुंचा और दोनों ने मिलकर जियो कंपनी की साइट से तीन बैटरियां (Coslight 100 AH) और दो रेक्टिफायर चोरी कर लिए।
पुलिस द्वारा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…