Categories: Uncategorized

स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी के लिए गंभीरता से काम करे सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, सरकार की लापरवाही जनता पर भारी पड़ रही है

हिम केयर, आयुष्मान सहित केंद्र की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी तरीके से मिले प्रदेश वासियों को लाभ

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी के लिए गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। सिर्फ जुबानी जमा खर्च से न प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरेगीऔर नहीं मरीजों का बेहतर इलाजहो पाएगा। प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने की दिशा में सरकार को ईमानदारी से तुरंत काम करने की आवश्यकता है। आज हालात यह हैं कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और इसका सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेशवासियों को न तो केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित स्वास्थ्य योजनाओं का समुचित लाभ मिल पा रहा है और न ही राज्य सरकार अपनी योजनाओं का ढंग से क्रियान्वयन कर पा रही है। कागजों में योजनाएं जरूर चल रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर हैं। पूरा प्रदेश मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। डॉक्टरों, नर्सों, तकनीकी कर्मियों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार इन्हें भरने के बजाय केवल घोषणाओं और आंकड़ों का खेल खेल रही है। अस्पतालों में न पर्याप्त डॉक्टर हैं, न जरूरी उपकरण और न ही समय पर दवाइयां उपलब्ध हो पा रही हैं।

आईजीएमसी शिमला में बीते दिनों हुई मारपीट की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह घटना सरकार और स्वास्थ्य विभाग के लिए एक गंभीर चेतावनी है। अस्पतालों में अव्यवस्था, भीड़, सुरक्षा व्यवस्था की कमी, काम का अधिक दबाव और प्रशासनिक लापरवाही ऐसी घटनाओं को जन्म दे रही है। सरकार को इस घटना से सबक लेते हुए केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि ठोस कदम उठाने चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए तुरंत खाली पदों को भरना चाहिए, अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए, दवाइयों और उपकरणों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए तथा केंद्र की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ईमानदारी से काम करना चाहिए।

हिम केयर, आयुष्मान सहित केंद्र की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी तरीके से मिले प्रदेश वासियों को लाभ

जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेशवासियों को हिमकेयर, आयुष्मान भारत सहित केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रभावी और निर्बाध रूप से मिलना चाहिए। ये योजनाएं गरीब, मध्यम वर्ग और जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवन रक्षक हैं, लेकिन वर्तमान में इनके क्रियान्वयन में लापरवाही और अव्यवस्था के कारण आम जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है। छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए मरीज को अस्पतालों में भटकना पड़ता है और केंद्र द्वारा बजट दिए जाने के बाद भी बहुत सी दवाएं मरीजों को नहीं मिल पाती हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

23 hours ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

23 hours ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

1 day ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

1 day ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

1 day ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

1 day ago