Categories: Uncategorized

तालाबंदी की कांग्रेस सरकार अब ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं: डा. बिन्दल

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि तालाबंदी की हिमाचल कांग्रेस सरकार अब ज्यादा दिनों की मेहमान नही है और जनता ने इस सरकार को विदा करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में आये दिन सरकारी संस्थानों की तालाबंदी हो रही है और जनहित के संस्थान व्यवस्था पतन की भेंट चढ़ गये हैं।
डा. राजीव बिन्दल आज मंगलवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के पालियों पंचायत के भोगपुर-सिंबलवाला, पालियो, गुमटी और कोटला बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैंठकों की अध्यक्षता कर रहे थे। डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में 15 से अधिक सरकारी संस्थानों पर कांग्रेस सरकार ने तालाबंदी कर दी, जिन्हें भाजपा सरकार ने जनहित में खोला था। इन बंद किये गये संस्थानों में एक उप-तहसील, पांच पटवार सर्कल, चार पीएचसी और सीएचसी, पांच पशु औषधालय के अलावा अनेक स्कूल शामिल हैं।



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा संगठन की आंख, कान और नाक की तरह है जिनके उपर ग्रास रूट लेवल पर कार्य करने की संगठन की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता श्रेष्ठ, कर्मठ और निर्भय है और कांग्रेस सरकार की धमकियों से हमारा कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस 10 झूठी गारंटियां देकर सत्ता में तो आ गई किन्तु सरकार के तीन साल पूरा होने के बावजूद भी ये गारंटियां पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये पैंशन, 100 रुपये लीटर दूध, दो रुपये किलो गोबर, एक साल में एक लाख युवाओं को सरकारी रोजगार कांग्रेस सरकार नहीं दे पाई और अब तरह-तरह के बहानेबाजी कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब इस निकम्मी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैंकने का मन बना चुकी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

3 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

6 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

6 days ago