अपराध /दुर्घटना

नेरवा में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी—चालक की मौके पर मौत, दूसरे दिन मिला शव

ब्यूरो रिपोर्ट, शिमला

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार को हुआ, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त वाहन और चालक का शव बुधवार को ग्रामीणों द्वारा की गई खोजबीन के दौरान मिला।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना नेरवा पुलिस थाना के अंतर्गत सगरोटी नाला के समीप हुई। मृतक की पहचान राकेश राठौर (50 वर्ष) पुत्र करतार सिंह, निवासी गांव टाडी, डाकघर रूसलाह, तहसील नेरवा के रूप में हुई है।

बीएनएसएस की धारा 173 के तहत दर्ज बयानों में मृतक के चचेरे भाई सिद्धांत पुत्र करतार सिंह, निवासी गांव किरी ने बताया कि राकेश राठौर मंगलवार को अपनी बोलेरो गाड़ी (नंबर T-1125 HP 1548 P) लेकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लगा।

बुधवार सुबह सिद्धांत ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुनः खोजबीन शुरू की। इस दौरान सगरोटी नाला के पास सड़क से करीब 150 मीटर नीचे बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हालत में दिखाई दी। मौके पर पहुंचने पर राकेश राठौर का शव गाड़ी से बाहर पड़ा हुआ मिला।

सूचना मिलते ही नेरवा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 व 106(1) के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

पलभर में धंसी सड़क, खाई में गिरी कार; 6 साल की मासूम समेत दादी

ब्यूरो रिपोर्ट । चम्बा जिले के बनीखेत-डल्हौजी संपर्क मार्ग पर भटिया के समीप गुरुवार को…

11 hours ago

बस और पिकअप में छिपा था नशे का कारोबार, शिमला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

12 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। अनुशासनहीनता और पुलिस आचरण नियमों के उल्लंघन के मामलों में शिमला पुलिस ने…

12 hours ago

रास्ता रोककर महिला से मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी; मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। बिलासपुर जिले के शाहतलाई क्षेत्र के तहत पुलिस थाना तलाई में एक महिला…

13 hours ago

कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर बढ़ा विरोध, सिरमौर के शिक्षक भी क्रमिक अनशन में शामिल

संध्या कश्यप नाहन। हिमाचल प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में लागू किए गए कॉम्प्लेक्स सिस्टम…

3 days ago

पच्छाद में दर्दनाक सड़क हादसा: 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर घायल

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत डिंगरी (सरजेट) में मंगलवार…

3 days ago