Uncategorized

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ और शूलिनी विश्वविद्यालय के बीच हुआ एमओयू

राजगढ़ (निशेष शर्मा,संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़, जिला सिरमौर और शूलिनी विश्वविद्यालय, सोलन के बीच मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण अकादमिक सत्र का आयोजन हुआ। इस अवसर पर दोनों शिक्षण संस्थानों के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के लिए शैक्षणिक, शोध एवं नवाचार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में शूलिनी विश्वविद्यालय के माननीय चांसलर प्रो. पी. के. खोसला, तथा प्रो. जे. एम. जुल्का, डॉ. नरिंदर वर्मा, चंद्रमोहन शर्मा व नमन शर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की ओर से प्राचार्य डॉ. राजेंद्र वर्मा, शोध एवं नवाचार सेल के समन्वयक डॉ. शिव भारद्वाज और सदस्य डॉ. पंकज शर्मा की उपस्थिति रही। सभी के समक्ष एमओयू पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए।
इस अवसर पर दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों के बीच छात्रों के कल्याण, विभिन्न विषयों में व्यावहारिक अनुभव, शोध के अवसर तथा उच्च शिक्षा के लिए सहयोग पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शूलिनी विश्वविद्यालय के साथ सहयोग को लेकर विशेष उत्साह व्यक्त किया।
एमओयू के अंतर्गत आगामी वर्ष में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर) जैसे महत्वपूर्ण विषयो पर राजगढ़ महाविद्यालय में जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए शूलिनी विश्विद्यालय के पुस्तकालय ‘योगानांदा’ में अत्याधुनिक इंस्ट्रक्शनल लर्निंग सुविधाओं का उपयोग प्रदान किया जाएगा और शूलिनी विश्वविद्यालय द्वारा राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ को लाइब्रेरी के ऑफलाइन उपयोग हेतु दस अतिथि आई-कार्ड भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके अलावा, राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के छात्रों के लिए शूलिनी विश्वविद्यालय में इंटर्नशिप के अवसर खोले जाएंगे तथा ऑनलाइन डिग्री कार्यक्रमों के माध्यम से उच्च शिक्षा के मार्ग को सशक्त किया जाएगा। दोनों संस्थानों के बीच सहयोगी शोध कार्य को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें राजकीय महाविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों को सह-गाइड के रूप में कार्य करने की अनुमति दी जाएगी।एमओयू के तहत सम्मेलनों, कार्यशालाओं और सेमिनारों के आयोजन में आपसी सहयोग किया जाएगा। साथ ही, राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के छात्रों के लिए शूलिनी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें वे विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।इस समझौते उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को नए अवसर और बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध होंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

17 hours ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

17 hours ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

17 hours ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

18 hours ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

18 hours ago