Categories: Uncategorized

रोटरी क्लब ने दी प्राथमिक पाठशाला भारापुर स्कूल में पानी की टंकी

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

राजकीय प्राथमिक पाठशाला भारापुर में आज रोटरी कम्युनिटी धौलाकुंआ व रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स के सहयोग से  एक सराहनीय पहल करते हुए पानी की टंकी स्थापित की गई। इस अवसर पर रोटरी धौलाकुंआ के अध्यक्ष रमेश कुमार, उपाध्यक्ष विकास कुमार, सचिव यशवंत ठाकुर तथा मीडिया प्रभारी मुनीश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रोटरी के सक्रिय सदस्य विनीत कुमार, तनुज, विशाल,  अनुप,  मलकित,  नितिन,  प्रवीण दत्ता सहित डॉ. सुरेश कुमार सबलोक की उपस्थिति रही।
अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस सुविधा से विद्यालय के विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा स्टाफ को लाभ मिलेगा और दैनिक गतिविधियों में भी सहूलियत होगी। विद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीणों ने रोटरी धौलाकुंआ एवं रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवी संस्थाओं के ऐसे प्रयास ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

1 hour ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

2 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

2 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

3 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

5 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

6 hours ago