Uncategorized

भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),

22 नंवबर को हुई थी भट्टाकुफर सड़क में गडढा पड़ने की घटना

राजधानी शिमला के भट्टाकुफर में सड़क किनारे गडढा पड़ने की घटना पर भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम ने आज उपायुक्त अनुपम कश्यप को रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 22 नंवबर 2025 को 2.2 मीटर लंबा 1.5 मीटर चैड़ा और 4 मीटर गहरे गडढे का सर्वेक्षण किया गया। रिपोर्ट के अनुसार दो पानी की पाईपों की लीकेज की वजह से यह घटना हुई है। इसके साथ ही मानव जनित कारण जिसमें टनल निर्माण की वाइब्रेशन और अन्य द्धितीय कारण है। टनल निर्माण के लिए ब्लास्टिंग पूर्ण रूप से बंद करने का सुझाव रिपोर्ट में दिया गया। इसके अलावा मैनुअल तरीके से कार्य करने पर कोई रोक नहीं है।
उपायुक्त ने टनल निर्माण कर रही कंपनी के प्रतिनिधियों से इस पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है कि जिसमें मार्च 2024 में जब टनल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था तो उस समय सर्वेक्षण करवाया गया था। इस बारे में सारा रिकार्ड मुहैया करवाए। इसके साथ ही निर्माण कार्य के दौरान प्रशासन के साथ क्या-क्या पत्राचार किया गया और सुझावों के क्रियान्वयन को लेकर क्या-क्या कदम कब-कब उठाए गए, इसकी जानकारी भी देने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आम व्यक्ति की जान की सुरक्षा और उसकी संपत्ति को सुरक्षित रखना है। फोरलेन के निर्माण कार्य के दौरान टनल के दायरे में आने वाले क्षेत्र में बने लोगों के घरों में दरारें आ चुकी हैं। जिला प्रशासन की टीम ने इसके बारे में स्वयं निरीक्षण किया है। हालांकि निर्माण कार्य कर रही कंपनी द्वारा ऐसे घरों के नुकसान की रिपोर्ट बनाई जाएगी। उन्हें मुआवजा दिलवाने के लिए प्रशासन हर संभव सहायता करेगा।

उपायुक्त ने कहा कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है जिसमें घटना के लिए पाईपों की लीकेज का कारण प्रमुख तौर पर बताया गया है। जल शक्ति विभाग ने उन पाइपों की तुरंत मरम्मत कर दी है। असल में वहां पर रिडयूसर थी, जिसकी वजह से लीकेज हो रही थी। जल शक्ति विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है कि टनल निर्माण प्रभावित क्षेत्र में भूमि के नीचे कहां-कहां किस की पाइपें हैं, इसके बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।इस बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, जिला राजस्व अधिकारी सुमेध शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

2 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

2 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

2 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

5 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

5 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

5 days ago