Uncategorized

श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में विनय कुमार के प्रथम आगमन को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),
श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में नवनियुक्त हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार के प्रथम आगमन को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। ददाहू बाज़ार में 17 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित भव्य स्वागत कार्यक्रम के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पूरे बाजार क्षेत्र में होल्डिंग्स, बैनर और पोस्टरों के माध्यम से वातावरण कांग्रेस के रंग में रंगा नजर आ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार श्री रेणुका जी पहुंच रहे विनय कुमार का स्वागत 17 दिसंबर को प्रातः 11 बजे ददाहू बाज़ार में किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहेंगे। क्षेत्रवासियों में इस आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

इसके अगले दिन 18 दिसंबर 2025 को माननीय विनय कुमार अपने गृह क्षेत्र में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रोजाना में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेल व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में तपेंद्र चौहान के साथ हिमेन्द्र चंद बाली, उप निदेशक शिक्षा जिला सिरमौर तथा राजीव कुमार, उप निदेशक उच्च शिक्षा जिला सिरमौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। दोनों कार्यक्रमों को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की गई हैं और आयोजकों को बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

6 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

6 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

6 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

8 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

10 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

10 hours ago