नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित एमएसएमई-विकास कार्यालय, सोलन द्वारा सोमवार को बचत भवन, उपायुक्त सिरमौर कार्यालय में “प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना” के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता एवं ऑनबोर्डिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ट्रेड के कारीगर/शिल्पकारों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को योजना के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, प्रशिक्षण मॉड्यूल तथा सरकारी लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की विस्तृत जानकारी, योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया समझाई गई व वित्तीय सहायता, टूलकिट सपोर्ट एवं कौशल उन्नयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्वकर्मा समुदाय के कारीगरों/शिल्पकारों को योजना के माध्यम से उपलब्ध लाभ एवं अवसरों से अवगत कराना था, जिससे वे आधुनिक तकनीक, डिजिटल प्रणाली एवं आर्थिक प्रोत्साहन का लाभ उठाकर अपने उद्यम विकास को सशक्त बना सकें। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल पंजीकरण एवं सेवाओं के उपयोग, मार्केट लिंकज तथा उद्यम संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार गौतम IEDS AD Grade-I, MSME-DFO Solan द्वारा की गई। कार्यक्रम में लीड जिला प्रबंधक कार्यालय सनुज कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (GM DIC) रचित वर्मा, , लीड बैंक के अधिकारी , विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि, भारतीय पोस्ट से ओमवीर सिंह प्रशासन के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एलआर वर्मा एडीएम सिरमौर उपस्थित रहे। उन्होंने कारीगरों/शिल्पकारों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से मिलने वाले अवसरों, कौशल उन्नयन, वित्तीय सहायता एवं डिजिटल सशक्तिकरण के बारे में प्रेरित किया तथा उन्हें अपने पारंपरिक व्यवसाय को आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ाने हेतु उत्साहित किया।
कार्यक्रम का संचालन एमएसएमई-विकास कार्यालय की शाहनी यंग प्रोफेशनल द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का समन्वयक पार्थ अशोक ने किया। सभी 125 उपस्थित कारीगरों/शिल्पकारों की शिकायतों का निवारण किया गया |
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…