Categories: Uncategorized

श्री रेणुकाजी–नाहन मार्ग पर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक और बस में हुई जोरदार टक्कर

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),

मुख्य जिला मार्ग श्री रेणुकाजी–नाहन पर मलगांव के समीप सोमवार सुबह करीब 8 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस सिलेंडरों से भरे एक वाहन और एक बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गैस सिलेंडर से भरा वाहन सड़क के बीचों-बीच पलट गया, जबकि उसमें लदे दर्जनों गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए।

गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए लोग घटनास्थल से दूर हटते नजर आए। दुर्घटना के कारण सड़क के बीच पलटा वाहन होने से मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिसमे चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही, जबकि दोपहिया वाहन किसी तरह निकलते रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मलगांव के पास यह मोड़ काफी गहरा है और यहां अब तक कटिंग का कार्य नहीं किया गया है। साथ ही तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस स्थान पर पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मोड़ पर जल्द कटिंग करवाई जाए, चेतावनी संकेत लगाए जाएं और गति सीमा तय की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

2 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

2 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

2 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

5 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

5 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

5 days ago