Uncategorized

राष्ट्रीय जूडो में हिमाचल की बेटी का सुनहरा इतिहास, इनुंगानबी ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ),

मणिपुर की राजधानी इंफाल में आयोजित वरिष्ठ महिला राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की बेटी तखेल्लमबम इनुंगानबी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। ओलंपियन व बॉक्सर आशीष चौधरी की पत्नी इनुंगानबी ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इसके साथ ही वह राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में दो बार लगातार स्वर्ण जीतने वाली हिमाचल प्रदेश की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

खुमन लंपाक इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में इनुंगानबी ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। पहले मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी के न आने से उन्हें बाय मिला। इसके बाद उन्होंने दूसरे मैच में उत्तराखंड, तीसरे में केरल की खिलाड़ी को पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में पंजाब की खिलाड़ी को हराकर उन्होंने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां इनुंगानबी ने मेज़बान मणिपुर की खिलाड़ी को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उनका मुकाबला आइटीबीपी की खिलाड़ी से हुआ। निर्णायक मुकाबले में इनुंगानबी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और अंतिम क्षणों में बेहतरीन अंकों के साथ जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

इस उपलब्धि पर बॉक्सर आशीष चौधरी ने खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। इनुंगानबी ने लगातार दो बार राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश में हिमाचल का नाम रोशन किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

6 minutes ago

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

23 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

23 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

23 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

1 day ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago