Categories: Uncategorized

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन।

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के शव के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
मृतक की पहचान राम लाल, निवासी गांव ठेड़ा (लौदीमाजरा) के रूप में हुई है, जो ब्राह्मण बेली खेड़ा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, 18 मार्च को वह काम पर गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। रात में उसने फोन पर बताया कि वह पंचकूला गया है और जल्द वापस आएगा, जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया। 20 मार्च को पुलिस ने सूचना दी कि राम लाल का शव भटौलीकला रोड पर नैना अपार्टमेंट के पास सड़क किनारे मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक के पिता जगदीश चंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि 18 मार्च की शाम राम लाल ट्रक यूनियन बरोटीवाला गया था, जहां उसकी मुलाकात विनोद कुमार और बहादुर सिंह से हुई। आरोप है कि तीनों ने नशीले पदार्थ का सेवन किया, लेकिन विनोद और बहादुर ने जानबूझकर राम लाल को ओवरडोज़ दे दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने 19 मार्च की रात शव को ट्रक में डालकर नैना अपार्टमेंट के पास सड़क किनारे नाले में फेंक दिया, ताकि घटना को दुर्घटना का रूप दिया जा सके।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 ए, 238 (सबूत मिटाना) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे अदालत से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

52 minutes ago

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

16 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

16 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

17 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

1 day ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

1 day ago