Uncategorized

डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में मानवाधिकार दिवस मनाया गया

ददाहू(हेमंत चौहान ,संवाददाता ),

डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में आज विश्व मानवाधिकार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल ने विद्यार्थियों को मानवाधिकारों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 10 दिसम्बर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अपनाया था, जो प्रत्येक व्यक्ति को सशक्त बनाती है और सम्मान, अवसर तथा स्वतंत्रता से युक्त जीवन की आधारशिला है।

कार्यक्रम के तहत कक्षा नौवीं व दसवीं के विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा दसवीं की सुहानी ठाकुर ने प्रथम, आभा अग्रवाल ने द्वितीय, जबकि नव्या पुंडीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों ने रैली भी निकाली। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल सहित अध्यापक धनवीर शर्मा, जितेंद्र कुमार, अनीषा शर्मा, वंदना देवी, अनीता तोमर, सत्यप्रकाश शर्मा, प्रियंका शर्मा, कुसुम शर्मा, रवीना ठाकुर, हिमांशु चौहान तथा विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

5 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

5 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

5 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

5 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

6 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

19 hours ago