Uncategorized

पुलिस थाना कुनिहार की टीम ने 2 व्यक्ति ये 101 ग्राम अफीम व 407 ग्राम चरस बरामद की

सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),

दिनांक 10-12-2025 को जब पुलिस थाना कुनिहार की एक टीम थाना क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतु मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि कुफ्टू की तरफ से एक स्कूटी पर राजकुमार उर्फ़ बाज़ी तथा संजय कुमार नाम के दो व्यक्ति बैठकर कुनिहार की ओर आ रहे है जो मादक पदार्थ अफीम व चरस बेचने का धन्धा करते है, जो आज भी भारी मात्रा में चरस व अफीम को बेचने के लिए लाये है जो इसे कुनिहार क्षेत्र में बेचने की फिराक में है I इस सूचना पर उक्त टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी करके स्कूटी को रोककर चैक किया गया I चैकिंग के दौरान उपरोक्त स्कूटी पर बैठे 02 व्यक्तियों जिनके नाम संजय कुमार पुत्र श्री शालिग राम निवासी गाँव काटल, तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 44 वर्ष व राजकुमार उर्फ़ बाजी पुत्र श्री अमीचंद निवासी गाँव रॉ डाकखाना मंजू तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 42 वर्ष मालूम हुए के कब्जा से 101 ग्राम अफीम व 407 ग्राम चरस बरामद की गई जिस पर पुलिस थाना कुनिहार में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया I इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त स्कूटी को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया I दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें आज दिनांक 11-12-2025 को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है I दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जाँच जारी है I

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

2 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

2 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

5 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

6 days ago