Categories: Uncategorized

पर्यटकों को मिले हर सुविधा और पूरा सहयोग – विवेक भाटिया

शिमला विकास शर्मा ब्यूरो चीफ

जिला शिमला के सभी पर्यटन हितधारकों के साथ बैठक आयोजित

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय द्वारा जिला शिमला में सभी पर्यटन हितधारकों की एक बैठक आयोजित की गई है, जिसकी अध्यक्षता निदेशक पर्यटन विभाग विवेक भाटिया ने की।विवेक भाटिया ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा पर्यटन की दृष्टि से जो पहल की जा रही है, उसके बारे में सभी से विचार-विमर्श करना है। उन्होंने सभी हितधारकों को अपने सुझाव देने की पहल का स्वागत किया और सभी जिला के पर्यटन विकास अधिकारियों के साथ जुड़कर काम करने पर बल दिया।इस अवसर पर सभी हितधारकों द्वारा अपने सुझाव दिए गए। हितधारक बलदेव ठाकुर ने कहा कि कुफरी में वन क्षेत्र में पर्यटन से संबंधित कुछ क्रिया-क्लाप हो रहे है, जिनको रेगुलेशन में लाना जरूरी है। इसी प्रकार, हितधारक संजय ठाकुर ने कहा कि ब्लाॅगर के नकारात्मक प्रचार के बारे में विभाग को हस्तक्षेप करना चाहिए।बैठक में हितधारकों द्वारा फोटोग्राफर और गाइड को जैकेट देने की मांग की गई, जिससे उनकी पहचान की जा सके।विवेक भाटिया ने कहा कि पर्यटकों के लिए जिला शिमला आगमन को सुगम और बेहतरीन बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने सभी हितधारकों से बर्फ़बारी के दौरान पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं और हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।                            

इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी जगदीश शर्मा ने कहा कि सभी पर्यटन हितधारकों की ऑनलाइन एकीकरण की पहल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें प्राइवेट ऑनलाइन पोर्टल बनाने वालों की भागीदारी रहेगी। बैठक में हितधारकों के प्रतिनिधि संजय ठाकुर, बलदेव ठाकुर, तनुजा धांटा, हेम सिंह ठाकुर तथा होटल एसोसिएशन, होमस्टे  एसोसिएशन, मिस एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पैराग्लाइडिंग व रिवर राफ्टिंग ऑपरेटर्स और फोटोग्राफर व गाइड एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी शामिल रहेे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

12 hours ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

13 hours ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

13 hours ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

13 hours ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

13 hours ago