Categories: Uncategorized

जाइका वानिकी परियोजना दिखा रही आत्मनिर्भरता से आमदनी की राह

रामपुर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता),


अंतरराष्ट्रीय रामपुर लवी मेले में हिम ट्रेडिशन उत्पादों पर फ़िदा हुए लोग

जाइका वानिकी परियोजना प्रदेश के ग्रामीणों को आत्मनिर्भरता से आमदनी की राह दिखा रही है। चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रामपुर लवी मेले में परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के हिम ट्रेडिशन ब्रांड के उत्पाद ख़रीदने के लिए लोग काफ़ी उत्साहित दिखे। हर वर्ष की भांति इस बार भी रामपुर लवी में जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद यहां बिक्री हो रही है। वन मंडल किन्नौर, रामपुर और आनी के अंतर्गत आने आले 14 स्वयं सहायता समूहों के रसायन मुक्त उत्पादों की खरीद के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बता दें कि जाइका वानिकी परियोजना के चुल्ली का तेल, राजमाह, कोदे का आटा, घी, किन्नौरी पारंपरिक वस्त्र लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। गौरतलब है कि इस परियोजना से जुड़ कर स्वयं सहायता समूह अपनी आजीविका में बेहतरीन सुधार कर रहे हैं, जिससे उनकी आमदमी में भी बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि लवी मेले में इस तरह के उत्पादों की बिक्री हो रही है, लेकिन जाइका वानिकी परियोजना के स्टॉल पर दूसरों के मुकाबले सस्ते दरों पर उपलब्ध हैं।परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नंद शर्मा ने बताया कि यह परियोजना रसायन मुक्त उत्पादों के साथ-साथ हथकरघा क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य कर रही है। परियोजना से जुड़े विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से हथकरघा और बुनाई उत्पादों को नई पहचान मिल रही है। इन समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को हिम ट्रेडिशन ब्रांड के तहत बाजार में बेचा जा रहा हैप्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह जाइका वानिकी परियोजना के स्टॉल पर पहुंचे। शुक्रवार को मेले के समापन अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी एवं बिक्री केंद्रों का मुआयना किया। रिटायर एचपीएफएस सीएम शर्मा ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री और लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना भी की।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में 3 किलो 14 ग्राम भुक्की सहित ट्रक चालक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब, 12 फरवरी : जिला सिरमौर की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

1 hour ago

सीएम की अगुवाई में ऊना में 21 फरवरी को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), डीसी ने तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की बैठकऊना,…

5 hours ago

शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का किया निरीक्षण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…

23 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

1 day ago

पाँवटा साहिब में SIU टीम ने 243.59 ग्राम अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार…

1 day ago

बद्रीपुर चौक पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम…

1 day ago