Categories: Uncategorized

चालक की मौके पर मौत, एक युवक घायल; पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया

ब्यूरो रिपोर्ट।

पुलिस थाना क्षेत्र में रोहड़ू रोड पर स्थित खनाशधार में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहाँ एक कार अनियंत्रित होकर करीब 60 से 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल तेनजिन नेगी (19), निवासी पूह, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 14 नवंबर को लवी मेला देखने रामपुर आया था। मेले में उसकी मुलाकात अपने जीजा रिंगजिन दोरजे और रिश्तेदार कर्मा दोरजे से हुई।मेला देखने के बाद तीनों भद्राश पहुँचे और होटल रॉयल रीजेंसी में रुके। रात का खाना खाने के बाद रिंगजिन दोरजे कमरे में सो गए। इसके बाद कर्मा दोरजे ने होटल के रिसेप्शन से रिंगजिन की कार की चाबी ली और तेनजिन के साथ कार में निकल पड़े।कार कर्मा दोरजे चला रहा था। जैसे ही वे रोहड़ू रोड की ओर बढ़े और खनाशधार पहुंचे, मोड़ पर अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया। कार सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई, जिससे चालक कर्मा दोरजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तेनजिन घायल हो गया।पुलिस ने तेनजिन के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में जांच शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago