नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
अंजुमन इस्लामिया नाहन की पहल पर आगामी जनवरी माह में “जलसा पयाम-ए-इंसानियत” का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध इस्लामी विचारक मौलाना उस्मान लुधियानवी विशेष रूप से शिरकत करेंगे और समाज में मानवता, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश साझा करेंगे।अंजुमन इस्लामिया नाहन के प्रधान बॉबी अहमद ने बताया कि मौलाना उस्मान लुधियानवी का परिवार स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाने वालों में रहा है। उनकी तीन पीढ़ियों ने मस्जिदों से आज़ादी के समर्थन में फतवे जारी किए और कई बार जेल की सजा भी काटी। आज उन्हीं परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए मौलाना उस्मान लुधियानवी हर धर्म और समुदाय के साथ मिलकर इंसानियत और शांति का पैगाम फैला रहे हैं।बॉबी अहमद ने यह भी कहा कि अंजुमन इस्लामिया नाहन निरंतर समाज सेवा के कार्यों में संलग्न है। संस्था द्वारा अब तक जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता, गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद, बाढ़ प्रभावितों की राहत और असहाय बेटियों के विवाह जैसी अनेक जनसेवा गतिविधियाँ चलाई जा चुकी हैं।
पांवटा साहिब (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने बीते कल गश्त …
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू में टेंडर व कोटेशन अनियमितता से जुड़े मामले में…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब, 12 फरवरी : जिला सिरमौर की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…
ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), डीसी ने तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की बैठकऊना,…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…