Uncategorized

महिला उत्पीड़न को रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी – विजया किशोर रहाटकर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो रिपोर्ट),

शिमला मंडल के लिए पोश अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित

शिमला मंडल के लिए पोश “कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज बचत भवन, शिमला में किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने की।कार्यशाला का उद्देश्य कार्यस्थलों पर महिलाओं के प्रति सम्मानजनक, सुरक्षित एवं समान अवसर वाला वातावरण सुनिश्चित करना था। इसमें पोश अधिनियम, 2013 के प्रावधानों, शिकायत निवारण तंत्र और संवेदनशीलता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई।अपने संबोधन में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और संवेदनशीलता ही पोश अधिनियम के सफल क्रियान्वयन की कुंजी है।रहाटकर ने कहा कि आयोग का उद्देश्य केवल शिकायतों का निवारण नहीं, बल्कि सुरक्षित और संवेदनशील कार्य संस्कृति का निर्माण है, जहां महिलाएं आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने कार्यालयों में पोश नीति को सशक्त रूप से लागू करें और महिला कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें।उन्होंने प्रतिभागियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर बातचीत की और पोश अधिनियम पर सवाल भी किए। उन्होंने सभी समितियों को एक सप्ताह के भीतर बैठक आयोजित करने को कहा तथा उसकी रिपोर्ट एडीसी कार्यालय शिमला भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन को सभी रिपोर्ट्स को राष्ट्रीय महिला आयोग को प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए ।राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी ने कहा कि राज्य आयोग लगातार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिमला दिव्यांशु सिंघल ने प्रशासनिक स्तर पर पोश अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विभिन्न उपायों की जानकारी दी और सभी विभागों से सहयोग की अपील की। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया।कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को पोश अधिनियम से संबंधित दिशा-निर्देशों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। पोश अधिनियम पर राष्ट्रीय महिला आयोग से रिसोर्स पर्सन एडवोकेट आस्था कोहली ने विस्तृत प्रेजेंटेशन दी।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रीना पंडीर, एडीसी सोलन राहुल जैन, एएसपी शिमला नवदीप सिंह, प्रधान निजी सचिव राष्ट्रीय महिला आयोग रामावतार सिंह, एडीएम सिरमौर एलआर वर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago