Uncategorized

शिक्षा व्यक्तित्व विकास एवं समाज की बेहतरी के लिए आवश्यक – विक्रमादित्य सिंह

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),

लोक निर्माण मंत्री ने गेयटी थियेटर में दयानंद पब्लिक पाठशाला द्वारा आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में की शिरकत

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व विकास और समाज की बेहतरी के लिए आवश्यक है, जो ज्ञान, कौशल और मूल्यों को बढ़ावा देती है। वह आज गेयटी थियेटर शिमला में दयानंद पब्लिक पाठशाला द्वारा आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के उपरांत बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने सालभर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा आर्थिक और सामाजिक प्रगति का आधार है, जो बच्चों को नशे से दूर रखते हुए अपने भविष्य के लिए सही निर्णय लेने और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए नियमों में संशोधन करके सरकारी एवं निजी स्कूलों के अंतर को खत्म करने के लिए प्रयासरत है जिससे बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सके।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दयानंद पब्लिक स्कूल शहर के अन्य स्कूलों के साथ अग्रणी स्कूलों में गिना जाता है। इसलिए इस प्रतिस्पर्धी युग में, जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हर बच्चे के पास अच्छी शिक्षा और ठोस ज्ञान हो, इस दिशा में दयानंद पब्लिक स्कूल सार्थक प्रयास कर रहा है जिसके लिए यह स्कूल बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय में बिताया हुआ समय सदा याद रहता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह नशे से दूर रहकर एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े और अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करें।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह पिछले समय में दयानंद पब्लिक स्कूल के कार्यक्रमों में शामिल होते थे और बच्चों को अपना आशीर्वाद देने के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन की मांगो का निवारण करते थे। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन के निमंत्रण पर उन्हें भी दयानंद पब्लिक स्कूल के कार्यक्रमों में आने के मौका मिला है। उन्होंने कहा कि वह दिल से स्कूल प्रबंधन के साथ खड़े हैं और प्रबंधन द्वारा रखी सभी मांगों को पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा।

इस दौरान उन्होंने स्कूल की न्यूज़ लेटर ‘इकोस ऑफ एक्सीलेंस’ का भी विमोचन किया। स्कूल प्रधानाचार्य अनुपम ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल में सालभर आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों एवं शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे मेधावी छात्र-छात्राओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।इस मौके पर पाठशाला की छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की। लोक निर्माण मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 31 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा भी की।समारोह में डीएवी स्कूल ठियोग के प्रधानाचार्य मिस्टर थापा, डीएवी स्कूल शोघी के प्रधानाचार्य लखबीर सिंह, मंडल कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा, नगर निगम के पार्षदगण, स्कूल प्रबंधन, अध्यापक एवं अभिभावक तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

2 days ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

2 days ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

3 days ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

3 days ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

3 days ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

3 days ago