Categories: Uncategorized

बेटियों की शादी से दो दिन पहले पिता ने फंदा लगा दी जान, मातम में बदलीं खुशियां

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

नाहन के कालाअंब के नागल में दो बेटियों की शादी से पहले पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी।  हालाँकि आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है लेकिन पिता के इस कदम से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक यशपाल की दो बेटियों की शादी दो दिन बाद होनी थी और घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। मृतक की पहचान 50 वर्षीय यशपाल, निवासी गांव नागल, तहसील नाहन के रूप में हुई है। 
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब डेढ़ बजे तक महिला संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। घर में दो बेटियों की एक साथ शादी की तैयारियां जोरो से चल रही थी । जैसे ही संगीत कार्यक्रम खत्म हुआ और सभी सोने की तैयारियां करने लगे, तभी किसी ने बेटियों के पिता को फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद मृतक यशपाल को तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago