Uncategorized

नाहन व पांवटा साहिब के पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश निरस्त, एएसपी योगेश रॉल्टा भी यथास्थान रहेंगे

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में हाल ही में जारी तबादलों में बड़ा संशोधन करते हुए सिरमौर जिले से जुड़े तीन महत्वपूर्ण अधिकारियों के तबादला आदेश रद्द कर दिए हैं। सरकार की नई अधिसूचना के अनुसार, नाहन के डीएसपी (मुख्यालय) रमाकांत ठाकुर, पांवटा साहिब के एसडीपीओ मानवेंद्र ठाकुर और नाहन के एएसपी योगेश रॉल्टा अब अपनी वर्तमान तैनाती पर ही कार्यरत रहेंगे।पूर्व आदेशों में एएसपी योगेश रॉल्टा को पांचवीं भारतीय रिज़र्व बटालियन (IRBn) बस्सी, जिला कांगड़ा, स्थानांतरित किया गया था, जबकि डीएसपी रमाकांत ठाकुर का तबादला प्रथम IRBn बंगाणा, जिला ऊना, और एसडीपीओ मानवेंद्र ठाकुर का तबादला डीएसपी (मुख्यालय) शिमला के रूप में किया गया था।सरकार द्वारा जारी नई अधिसूचना में इन तीनों अधिकारियों के तबादला आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। इसके साथ ही ये अधिकारी अपने वर्तमान पदों पर ही कार्य करते रहेंगे।सूत्रों के अनुसार, जिला स्तर पर पुलिस प्रशासन की निरंतरता बनाए रखने और कार्य व्यवस्था को सुचारू रखने के मद्देनज़र ये संशोधन किए गए हैं। आदेश जारी होते ही पुलिस विभाग ने संबंधित अधिकारियों को अपनी-अपनी वर्तमान तैनाती पर कार्यभार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago