Categories: Uncategorized

दिल्ली धमाके के बाद हिमाचल में बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस अलर्ट पर

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

शिमला, 11 नवंबर — दिल्ली में लाल किले के समीप सोमवार को हुए धमाके के बाद हिमाचल प्रदेश में भी सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। एहतियातन तौर पर प्रदेश पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि संवेदनशील स्थलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं। इसके साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं।पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रदेश की सीमाओं पर प्रवेश करने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को होटल, धर्मशालाओं और अन्य ठहराव स्थलों पर रहने वालों की पड़ताल करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।अरविंद दिग्विजय नेगी बने डीआईजीप्रदेश सरकार ने एसपी (एनसीबी) सीआईडी अरविंद दिग्विजय नेगी को डीआईजी पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। उनकी पदोन्नति 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। अरविंद दिग्विजय नेगी प्रदेश के तेजतर्रार और ईमानदार पुलिस अधिकारियों में शुमार किए जाते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago