Categories: Uncategorized

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, संस्कृत महाविद्यालय नाहन इकाई की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ए.बी.वी.पी.), संस्कृत महाविद्यालय नाहन इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी के रूप में शीतल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

नव निर्वाचित कार्यकर्ताओं में आदित्य ठाकुर को इकाई अध्यक्ष, रुद्र शर्मा को इकाई मंत्री, मयंक, सौरभ, कार्तिक, रिया को उपाध्यक्ष, अंकुश , कशिश , देवयांश, मिताली को सह मंत्री,  अभिनव को प्राक-शास्त्री प्रथम वर्ष प्रमुख और मुस्कान को प्राक-शास्त्री द्वितीय वर्ष प्रमुख बनाया गया।  

नवगठित कार्यकारिणी को सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नव निर्वाचित पदाधिकारी परिषद की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए “छात्रहित ही राष्ट्रहित” के मूल मंत्र को सार्थक करेंगे।

चुनाव अधिकारी शीतल शर्मा  ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक राष्ट्रीय विचार एवं सेवा भावना से ओत-प्रोत छात्र संगठन है, जो शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर है। उन्होंने नव कार्यकारिणी को संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

2 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

2 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

5 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

6 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

6 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

6 hours ago